पेंशनर्स डे कार्यक्रम में पांच पदाधिकारी को सम्मानित किया

Dec 18 2024

ग्वालियर। प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन मध्य प्रदेश जिला शाखा ग्वालियर का पेंशनर्स-डे कार्यक्रम जगन्नाथ गार्डन हाथी खाना रोड मुरार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रताप सिंह कुशवाह सेवानिवृत्ति जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं विशिष्ट अतिथि चौधरी मुकेश मौर्य प्रांताध्यक्ष अजाक्स, अमरनाथ वर्मा सेवानिवृत्ति एएसपी, केदार सिंह मेकाले जिला आबकारी अधिकारी, एससी दोहरे सेवानिवृत्ति एएसपी, एमएल अनुरागी प्रदेश सचिव, कार्यक्रम की अध्यक्षता गोविंद सिंह कुशवाह द्वारा की गई, कार्यक्रम का संचालन रामेश्वर कौशल, महेंद्र सिंह परिहार, रामेश्वर कुशवाह द्वारा किया गया। 
पेंशनर्स डे कार्यक्रम में 80 साल से ऊपर के पांच पदाधिकारी को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ो पेंशनर्स साथियों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। सभी साथियों द्वारा अपने-अपने विचार व्यक्त किए गए संगठन को मजबूत करने के संबंध में एकता का प्रदर्शन किया गया।