राष्ट्र बचाने के लिए परिवार को बचाना आवश्यक:नंदलाल जोशी
Dec 17 2024
ग्वालियर। राष्ट्र को बचाने के लिए परिवार को बचाना बहुत आवश्यक है। परिवार ही सबसे मूल्यवान इकाई है। भारत की पारिवारिक व्यवस्था की दुनियाभर के लोग प्रशंसा करते हैं। इसे और अधिक सशक्त बनाना है। इसलिए हम अपने बच्चों को सकारात्मक बातें बताएं, उन्हें श्रेष्ठ कहानियां सुनाएं।
उक्त उद्गार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं कुटुम्ब प्रबोधन के अखिल भारतीय टोली सदस्य नंदलाल जोशी बाबा ने व्यक्त किए। वे सनातन धर्म मंदिर में विवेकानंद केन्द्र कन्याकुमारी ग्वालियर शाखा द्वारा आयोजित अमृत परिवार प्रबोधन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। श्री जोशी ने कहा कि परिवार बचाने के लिए हमें तीन मूल्यों पर ध्यान देना चाहिए। जिसमें ईश्वरीय चेतना का स्मरण, सात्विक शक्तियों का संचार और ‘अपना कर्तव्य करने की कोशिश करना शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि आजकल माता-पिता बच्चों पर पढ़ाई का बहुत दबाव बनाते हैं। पढ़ाई के दबाव में हम बच्चों का आनंद खत्म कर रहे हैं। इसके विपरीत हमें बच्चों में राष्ट्र बोध पैदा करना चाहिए। समय-समय पर उन्हें सकारात्मक बातें बताना चाहिए। उन्हें महापुरुषों के बारे बताएं, इससे बच्चे राष्ट्र कार्य के लिए प्रेरित होंगे और हमारे परिवार भी मजबूत होंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









