गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन द्वारा यूथ लीडरसिप कार्यक्रम आयोजित
Dec 17 2024
ग्वालियर। शहर में युवाओं के करियर क्षेत्र में कार्यरत संस्था गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन द्वारा युवाओं के लिए लीडरसिप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अतिथियों में पूर्व संभागायुक्त बीएम शर्मा, चार्टर्ड अकाउंटेंट राहुल मित्तल, युवा उद्यमी शरद गोयल, और महिला उद्यमी अंजलि गुप्ता बत्रा उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने-अपने क्षेत्र की बारीकियों पर चर्चा करते हुए छात्रों को जीवन में आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया।
बीएम शर्मा ने प्रशासनिक कार्यों और नेतृत्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, सही निर्णय लेने और प्रभावी प्रबंधन कौशल के बिना सफलता प्राप्त करना कठिन है। राहुल मित्तल ने वित्तीय प्रबंधन और अकाउंटिंग की उपयोगिता पर जोर दिया और युवाओं को व्यवसाय की नींव मजबूत बनाने के टिप्स दिए। शरद गोयल ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, सफलता पाने के लिए जोखिम उठाना और निरंतर प्रयास करना अनिवार्य है। अंजलि गुप्ता बत्रा ने उद्यमिता में महिलाओं की भूमिका और नए विचारों के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने प्रतिभागियों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला में प्रतिभागियों ने व्यावहारिक गतिविधियों और इंटरएक्टिव सेशंस के माध्यम से कौशल सीखा कार्यक्रम संयोजन अभिषेक सोनी, खुशबू अग्रवाल ने एवं आभार आकाश बरूआ ने किया। इस अवसर संस्था के कविता गोले, शिवम सोनी, रोहन शर्मा, विकास राठौड़, यश कुशवाह, शुभम मलिक सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









