माधव कालेज में लगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
Dec 17 2024
ग्वालियर। स्वास्थ्य के बिना मानव द्वारा समाज में सार्थक कार्य कराना संभव नहीं है। सरकार भी स्वस्थ शरीर के लिये समय-समय पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करती है। स्वस्थ शरीर के द्वारा हम समृद्ध समाज की कल्पना कर सकते हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना की थीम ही स्वस्थ युवा स्वस्थ समाज रहती है इसलिए माधव महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं सिप्ला ब्रीथ फ्री टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन महाविद्यालय में किया गया। महाविद्यालय में पढऩे वाले युवा स्वस्थ रहे इसके लिए परीक्षण आवश्यक है। इस शिविर में रक्तचाप, मधुमेह, कफ, टीवी, फेफड़ों का परीक्षण किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. शिवकुमार शर्मा, डॉ. मनोज अवस्थी, डॉ. नीलेन्द्र सिंह तोमर, तैयबा हुसैन, डॉ. संजय कुमार पाण्डेय एवं डॉ. विकास शुक्ला ने किया।
कार्यक्रम में डॉ. संजय रस्तोगी, डॉ.मंदाकिनी शर्मा, डॉ. योजना तिवारी, प्रेक्षा नाईक, डॉ. राजेश मिश्रा, डॉ.चंचल अवस्थी, डॉ. दीपक शिंदे, डॉ. दीप्ति नारंग, डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. प्रशांत साहू, डॉ. दिनेश सिंह कुशवाह, सतेन्द्र गोस्वामी, पंकज राठौर, हासिम खान, आरिफ खान, दिनरंजन श्रीवास्तव, चन्द्रकांत मोघे, अरविन्द साकुरकर परवेश पाठक, मुकुल सप्रे, वैभव मोघे आशुतोष पालीवाल, भूमि गुप्ता, रवि बाथम, नकुल शर्मा, शिवम गोडयाले, शिवम गुर्जर, रीतेश सेन, नीरज कुशवाह आदि लोग उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









