एएनएम एसोसियन ने मांगों को लेकर सीएमएचओ को ज्ञापन सौंपा
Dec 17 2024
ग्वालियर। जिले में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत बहुउद्देशीय महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम) कार्यकर्ता का मूल कार्य संपूर्ण वैक्सीनेशन करना है। लेकिन विभागीय अधिकारियों द्वारा रिपोर्टिंग के कार्य एवं घर घर सर्वे करने का कार्य कराया जा रहा है। जिसकी वजह से बहुउद्देशीय महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम) मानसिक रूप से प्रताडि़त हो रही है।
एएनएम एसोसियन की मांगों में विभाग द्वारा रिपोर्टिंग करने के लिए किसी भी प्रकार का सिस्टम नहीं दिया गया है। जैसे (लैपटॉप, टेबलेट, डोंगल, मोबाइल डाटा, प्रिन्टर इत्यादि) उसके बाद भी वह स्वयं के खर्चे पर कार्य कर रही है। आयुष्मान के कार्ड का दबाव डालकर एएनएम से कार्य लिया जा रहा है। हर कोई अपने आप को अधिकारी बता कर एएनएम के साथ का अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया जाता है एवं ड्यूटी समाप्ति के बाद वीडियो कॉलिंग करके परेशान किया जाता है जिसका घोर विरोध करते हैं। प्रात: 9 से सांय 4 बजे के बाद किसी भी महिला कार्यकर्त्ता को वीडिय़ो कॉल न किया जाये। अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने वाले कर्मचारी पर तत्काल कार्यवाही की जाये। आकस्मिक अवकाश के लिए एएनएम महिला स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता को सीएल लेने का अधिकार संबंधित संस्था प्रभारी को दिया जाये। आदि मांगों को लेकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर को ज्ञापन सौंपा।
उक्त मांगों का निराकरण सात दिवस के भीतर नहीं किया जाता है तो जिले में कार्यरत समस्त बहुउद्देशीय महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता हड़ताल पर जाने के लिए बात होगी जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन एवं विभाग की होगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









