ग्वार्रे वैश्य महासभा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा में अपना योगदान-दे रहा है- मुन्नालाल

Dec 16 2024

ग्वालियर। अखिल भारतीय माहौर ग्वार्रे वैश्य महासभा के तत्वावधान में निशुल्क एक दिवसीय मां कैलादेवी तीर्थ यात्रा को भगवान मदन मोहन मन्दिर सिंहपुर रोड मुरार से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। 
पूर्व विधायक गोयल ने कहा माहौर ग्वार्रे वैश्य महासभा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दे रहा है इस प्रकार के आयोजन हर समाज को करना चाहिए जिससे मध्य प्रदेश शासन पर अतिरिक्त कर ना बड़े उन्होंने कहा माहौर ग्वार्रे वैश्य समाज की अनूठी पहल को मैं सलाम करता।
वहीं नगर निगम के सभापति मनोज तोमर ने कहा कि माहौर ग्वार्रे वैश्य समाज की बहुत अच्छी पहल है और हर समाज को इस तरह के कार्यक्रम और वृद्धो की देखभाल करना चाहिए। माहौर ग्वार्रे वैश्य समाज ने जो अनूठी पहल की है वह बहुत ही सराहनीय है मैं नगर निगम की ओर से इस समाज को जो भी मदद होगी वह उपलब्ध कराने में कोई कसर नहीं छोडूंगा।
इस अवसर पर पूर्व विधायक मुन्ना लाल गोयल, सभापति मनोज तोमर, पार्षद अरविन्द शर्मा, जगदीश गांगिल, प्रकाश चन्द्र मांडिल, सुरेश चंद्र गुप्ता, राजेश गोयल, शिवनारायण गुप्ता, शिवनारायण बंसल, जयनारायण गांगिल, प्रदीप गांगिल, नारायण दास गुप्ता, राजेन्द्र गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता, पंकज गोयल, श्रीमती अंजुला बंसल, नीरज बंसल, पंकज कोछिल, हिमांशु गुप्ता, अनुभव गांगिल, नमन गुप्ता, श्रीमती लता गुप्ता, श्रीमती सुधा गुप्ता, श्रीमती मीना गुप्ता, श्रीमती रचना गुप्ता, श्रीमती सुनीता गुप्ता आदि उपस्थित थे।