पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 के 62वॉं स्थापना दिवस पर कार्यक्रम हुए

Dec 16 2024

ग्वालियर। केंद्रीय विद्यालय संगठन का 62वाँ स्थापना दिवस समारोह केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 ग्वालियर में राज्यसभा सांसद अशोक सिंह के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर समारोह की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य राजेश पांडेय और मुख्य अतिथि अशोक सिंह, बीएल मरोडिया के कर कमलों से मां शारदा के आगे दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण कर किया गया। प्राचार्य के द्वारा गणमान्य अतिथियों का हरित स्वागत पौधा प्रदान कर किया गया। 
संगीत शिक्षक रोज वैली खाखा और उनके छात्रों ने स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में प्राथमिक विभाग के बच्चों द्वारा प्राऊड केवियंस की प्रस्तुति दी गई। स्थापना दिवस के अवसर पर केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 का वर्चुअल टूर दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। केंद्रीय विद्यालय संगठन जो ‘सांस्कृतिक विविधता और एकता का प्रतीक है’का संदेश देते हुए अनेक प्रस्तुतियां दी गईं। साथ ही हेमंत गोस्वामी ने विद्यालय के 1977 मैं विद्यार्थी के रूप में इस विद्यालय की मधुर स्मृतियां साझा की। अंत में विद्यालय के पवन कुमार जैन द्वारा धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
समापन समारोह में श्रीमती भारती यादव, हेमंत गोस्वामी, अवधेश श्रीवास्तव, विकास मल्होत्रा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती प्रभा रेणुका फ्रेडरिक एवं श्रीमती शेष कुमारी बघेल ने किया।