हॉफ वे होम में रह रही महिला को उसके घर पश्चिम बंगाल भिजवाया

Dec 16 2024

ग्वालियर। रेडक्रॉस सोसाइटी ग्वालियर द्वारा मानसिक आरोग्यशाला ग्वालियर में हाफ वे होम का संचालन किया जा रहा है, जिसमें एक महिला को मानसिक आरोग्यशाला में 24 जनवरी 2023 को उपचार के लिए भर्ती किया गया था। उपचार उपरांत महिला को हाफ वे होम में शिफ्ट किया गया था। जहां महिला को दैनिक रोजमर्रा की चीजों को सिखाया गया।
महिला की महेन्द्र कुशवाह द्वारा कॉउंसिलिंग की गई तो महिला ने अपना पता पश्चिम बंगाल का बताया, जब महेंद्र ने महिला के पिता से संपर्क किया। जब पिता से अपनी बेटी को ले जाने के लिए कहा गया तो उन्होंने अपनी आर्थिक स्थिति ठीक न होने का हवाला देते हुए कहा कि आप हमारी पुत्री को हमारे पास छोड़ जाओ हम वहां नहीं आ पाएंगे। 
महेन्द्र कुशवाह द्वारा यह जानकारी नवल किशोर शुक्ला सचिव रेडक्रॉस सोसाइटी ग्वालियर को दी गई तो सचिव द्वारा महिला को उसके निवास दौलतपुर साउथ 24 परगना, मिर्जापुर, पश्चिम बंगाल पर महिला हॉफ वे होम के स्टॉफ के साथ भिजवाया गया।