मासिक इंगित काव्य गोष्ठी हुई संपन्न

Dec 16 2024

ग्वालियर। मध्यभारतीय हिन्दी साहित्य सभा दौलतगंज लश्कर के तत्वावधान में मासिक इंगित काव्यगोष्ठी में बहुरंगी रचनाओं की प्रस्तुति हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ गीतकार घनश्याम भारती ने की। मुख्य अतिथि गीतकार ललित मोहन त्रिवेदी रहे। सारस्वत अतिथि साहित्यकार राज किशोर वाजपेयी एवं विशिष्ट अतिथि कवि रोशन सहित सभा प्रतिनिधि के रूप में सभाध्यक्ष डॉ कुमार संजीव मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संयोजन राम चरण रुचिर ने एवं संचालन संयुक्त रूप से कवियत्री ज्योति दिनकर व राम चरण रुचिर ने किया। प्रारम्भ में सरस्वती वंदना कवियत्री श्वेता गर्ग स्वाति ने प्रस्तुत की। 
कार्यक्रम में विजय शंकर श्रीवास्तव, अनिल राही, डॉ.अमित शर्मा, अशोक घनघोरिया, रवि प्रकाश, कविता उपाध्याय, दिनेश विकल, आकाश शर्मा,अंजलि चौरसिया, ज्योति दिनकर, रामचरण रुचिर, आलोक शर्मा, रश्मि राठौड़, रेखा दीक्षित, जगमोहन श्रीवास्तव, सुधीर चतुर्वेदी, कवि विजय कृष्ण, रोशन मनीष, राजकिशोर वाजपेयी, ललित मोहन त्रिवेदी आदि ने काव्यपाठ किया। 
नोएडा उत्तर प्रदेश से लेखिका सुनीता माथुर द्वारा लिखित कहानी संग्रह नई सुबह की चार प्रतियों का सेट सभाध्यक्ष डॉ कुमार संजीव को भेंट किया। इस अवसर पर साहित्य सभा के सहमंत्री उपेन्द्र कस्तूरे, राकेश पाण्डेय सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।