मानव अधिकार प्रोटेक्शन का सडक़ सुरक्षा अभियान निरंतर जारी

Dec 16 2024

ग्वालियर। मानव अधिकार प्रोटेक्शन मध्य प्रदेश के सडक़ सुरक्षा अभियान 17 नवंबर से प्रारंभ हुए इस अभियान में साईं बाबा मंदिर से लेकर किला गेट चौराहे तक रोड पर बने डिवाइडरों व बिजली के खंभों पर रेडियम लगाये गए जिससे कि वाहन चालकों को रात्रि में यह डिवाइडर आसानी से नजर आ जाएं और वह हादसे का शिकार होने से बच जाएं।
मानव अधिकार प्रोटेक्शन प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र झा ने बताया कि सडक़ों पर लगे बिजली के खंभे व डिवाइडर रात्रि के समय वाहन चालकों को आसानी से नजर नहीं आते और अब कोहरा भी पडऩे लगा है इसके चलते कोई हादसा ना हो इस उद्देश्य से रेडियम लगाए जा रहे हैं और यह अभियान निरंतर जारी है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से संरक्षक ज्योतिषआचार्य डॉ एचसी जैन, प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र झा, प्रदेश उपाध्यक्ष विनय जैन पुष्प,सुलभ श्रीवास्तव,सोनू गंभीर, अजय पेमदे, रवि प्रजापति केशव सिसोदिया सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।