नहर में कार गिरने से शिक्षक की मौत, तीन घायल
Dec 15 2024
ग्वालियर। दोस्तों के साथ गिर्राज जी की परिक्रमा देने जा रहे शिक्षक की कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी और नहर में गिरने से शिक्षक की मौत हो गई और उसके साथ कार में सवार तीनों दोस्त घायल हो गए।
घटना बेलगढ़ा थाना क्षेत्र स्थित सिला नहर की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों की जान बचाई।
नरवर शिवपुरी निवासी 40 वर्षीय हुकुम सिंह बघेल पुत्र दौलत सिंह बघेल शिक्षक है और रविवार की सुबह वह अपने दोस्तों संजय राजपूत, देवदत्त राजपूत और विनोद कोरी के साथ गिर्राज जी की परिक्रमा देने के लिए कार से निकले थे। अभी वह बेलगढ़ा थाना क्षेत्र के सिला पर पहुंचे थे कि तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई।
हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोग एकत्रित हुए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम वहां पहुंची, और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला तो पता चला कि कार सवार हुकुम सिंह की मौत हो गई है।
हादसे के शिकार हुए लोगों को कार से बाहर निकालकर पुलिस ने तुरंत ही उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उनकी हालत स्थिर है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









