मंगेतर से परेशान होकर युवती ने लगाई फांसी,मौत
Dec 15 2024
ग्वालियर। मंगेतर द्वारा परेशान करने पर एक युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के विनय नगर सेक्टर चार की है। घटना का पता उस समय चला जब मंगेतर ने कॉल कर परिजनों को जानकारी दी। मामले का पता चलते ही परिजन युवती के कमरे में पहुंचे तो युवती फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। मामले का पता चलते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया है।
बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के विनय नगर सेक्टर चार निवासी 22 वर्षीय अंशिका पुत्री कंहैया कुशवाह अपने चाचा राधे कुशवाह के साथ रहती है, जबकि उसके माता-पिता ललितपुर उत्तर प्रदेश में रहते हैं। दो माह पूर्व उसकी सगाई अर्जुन कुशवाह से तय हुई है।
अंशिका अपने कमरे में गई और गेट बंद कर लिया। कुछ देर बाद अंशिका के मंगेतर अर्जुन कुशवाह का कॉल आया और बताया कि अंशिका फांसी लगा रही है। इसका पता चलते ही उसने कॉल कर परिजनों को जानकारी दी। जानकारी मिलते ही परिजनों ने दरवाजा तोड़ा और अंदर पहुंचे तो वह फांसी पर लटकी हुई थी। उसे तुरंत ही फंदे से उतारकर एक निजी अस्पताल पहुंचाया, वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया गया है कि आत्महत्या करने से पहले अंशिका मंगेतर अर्जुन कुशवाह से बात कर रही थी और उनके बीच बहस हुई और उसने फांसी लगा ली।
वहीं मृतका के चाचा राधे कुशवाह ने बताया कि दो माह पहले अंशिका की सगाई की थी, उसके बाद से ही अर्जुन उसे प्रताडि़त कर रहा था और सगाई तोडऩे की धमकी देकर उसे परेशान कर रहा था। साथ ही बताया कि वह उससे कई-बार रुपए और जेवर ले चुका है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









