प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष बने सुरेश शर्मा

Dec 15 2024

ग्वालियर। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांतीय अध्यक्ष शलभ भदौरिया ने दैनिक आचरण के स्थानीय संपादक सुरेश शर्मा को संघ का प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं ग्वालियर,चंबल संभाग का प्रभारी नियुक्त किया है। श्री शर्मा ने सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार जताया है।