उप राष्ट्रपति धनखड़ का ग्वालियर विमानतल पर आत्मीय स्वागत

Dec 15 2024

ग्वालियर। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ रविवार को वायुसेना के विमान से ग्वालियर एयरबेस पर प्रात 10.45 बजे पधारे। उप राष्ट्रपति के साथ केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर आए। विमानतल पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर उप राष्ट्रपति का आत्मीय स्वागत किया। उप राष्ट्रपति के साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुदेश धनखड़ भी आईं। 
ग्वालियर एयरबेस पर जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, मंत्री राकेश शुक्ला, सांसद भारत सिंह कुशवाह, श्रीमती माया सिंह, श्रीमती इमरती देवी, विधायक मोहन सिंह राठौर, मुन्नालाल गोयल, रमेश अग्रवाल व रामबरन सिंह गुर्जर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने उप राष्ट्रपति धनखड़ का स्वागत किया। 
इस अवसर पर संभागायुक्त मनोज खत्री, आईजी अरविंद सक्सेना, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, संचालक जनसंपर्क अंशुल गुप्ता, एसपी धर्मवीर सिंह एवं वायुसेना के अधिकारीगण उपस्थित थे।