स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रभारी मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Dec 14 2024

ग्वालियर। आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने शनिवार को जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट को अपनी समस्याओं को लेकर आठ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन दिया। प्रभारी मंत्री ने उन्हें आश्वसत किया है कि जल्द ही उनकी मांगों पर विचार कर समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। प्रदेशभर के स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर इससे पहले भी कई बार हड़ताल, विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन हर बार आश्वासन मिला निराकरण नहीं हो सका। 
एनएचएम संविदा आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष कोमल सिंह ने शनिवार की सुबह प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट को ज्ञापन दिया और उन्हें बताया कि वह पिछले कई महीनों से अपनी समस्याओं को लेकर परेशान हैं, पर कोई सुनवाई नहीं कर रहा। सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई है कि आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित किया जाए, भुगतान आवंटित बजट के अनुरूप किया जाए, ईपीएफ एवं बीमा सीधे विभाग द्वारा काटा जाए।