उपराष्ट्रपति की विजिट आज, पुलिस-प्रशासन अलर्ट
Dec 14 2024
ग्वालियर। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज रविवार को ग्वालियर प्रवास पर आ रहे हैं। जिसे लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर बना हुआ है। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी। कुल 1500 जवान सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। इसके साथ ही हाईराइज बिल्डिंग व ड्रोन के जरिए भी निगरानी की जाएगी।
देश के उपराष्ट्रपति रविवार को करीब साढ़े तीन घंटे ग्वालियर में रहकर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनकी सुरक्षा व्यवस्था के लिए ग्वालियर के अलावा भोपाल- इंदौर सहित अन्य जिलों से भी पुलिस जवान आए हैं। ग्वालियर प्रवास के दौरान उपराष्ट्रपति महाराजबाड़ा, जीवाजी विश्वविद्यालय एवं जयविलास पैलेस पहुंचेंगे। जिसके लिए इन स्थानों के इर्द-गिर्द कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। करीब 1500 जवानों द्वारा आयोजन स्थलों पर निगरानी की जाएगी। वहीं हाईराइज बिल्डिंग पर भी कुछ जवान मौजूद रहेंगे, जो वहीं से पूरी स्थिति पर नजर रखेंगे।
डायवर्ट रूट से निकलेंगे वाहन
उपराष्ट्रपति जिस रूट से होकर गुजरेंगे, सुरक्षा के मद्देनजर उस दौरान वहां वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी। इसके लिए पुलिस द्वारा डायवर्ट रूट चार्ट जारी किया गया है। वाहनों को इस परिवर्तित मार्ग से ही निकाला जाएगा।
आईजी-डीआईजी करेंगे मॉनिटरिंग
उपराष्ट्रपति के ग्वालियर प्रवास के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की कमान आईजी अरविंद सक्सेना स्वयं संभालेंगे। उनके साथ ही ग्वालियर रेंज डीआईजी अमित सांघी भी सिक्युरिटी सिस्टम की मॉनिटरिंग करेंगे। इसके अलावा एसपी धर्मवीर सिंह सहित सभी वरिष्ठ पुलिस अफसर उनका सहयोग करेंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









