एमआईटीएस के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में 1 लाख का पुरस्कार चीता

Dec 14 2024

ग्वालियर। एमआईटीएस डीम्ड विश्वविद्यालय के बीटेक द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों की टीम अल्फोनिक्स ने अपनी तकनीकि प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2024 में जीत हासिल की। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को रोजमर्रा की जिंदगी में सामने आने वाली समस्याओं को नवाचार और व्यावहारिक समाधान के प्रति प्रेरित करना है। इसमें विद्यार्थियों को मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन की थीम व उद्देश्य शोधकर्ताओं के प्रोफाइल का सारांश उत्पन्न करने का समाधान प्रदान करना था। 
टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ विजय अपने नाम की और 1 लाख का पुरस्कार प्राप्त किया। अल्फोनिक्स टीम में युग श्रीवास्तव, लुभांशु कवडक़र, आर्यन चौरे, श्रष्टि अग्रवाल, पारुल शर्मा, कौशिकी सिंघई शामिल थीं। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आरके पंडित ने कहा, यह जीत नवाचार और समाधान क्षमता को दर्शाती है और यह भविष्य में उनकी प्रेरणा बनेगी। यह जानकारी संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश मौर्य ने दी।