आचार्य विहर्ष सागर का 27वां मुनि दीक्षा समारोह 15 दिसंबर को

Dec 14 2024

ग्वालियर। आचार्यश्री विहर्ष सागर महाराज का 27वां मुनि दीक्षा गुरु उपकार और मुनिश्री विहर्ष सागर महाराज का द्वितीय मुनि दिवस 15 दिसंबर को दोपहर एक बजे से जैन तीर्थ सम्मेद शिखर के तेरापंथी कोठी में मनाया जाएगा। प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत नृत्य, दीप प्रज्वलन, शास्त्र भेंट, अर्घ्य समर्पित एवं आरती भक्ति के साथ होगा। जिसमें ग्वालियर, भिंड, मुरैना व अन्य जगह से गुरुभक्त जैन तीर्थ सम्मेद शिखर पहुंचेंगे।