तानसेन समारोह के पूर्व जगमग हुआ किला गेट

Dec 14 2024

ग्वालियर। ग्वालियर स्मार्ट सिटी की ओर से क्रियान्वित फसाड लाइटिंग परियोजना से शहर के ऐतिहासिक स्थलों को प्रकाशित किया जा रहा है। परियोजना के द्वितीय चरण में गूजरी महल की तरफ का किला गेट भी आकर्षक फसाड लाइटिंग से जगमग किया गया, जिसका लुत्फ अब शहरवासियों सहित तानसेन समारोह में आ रहे देश-विदेश के सैलानी भी ले सकेंगे। 
उल्लेखनीय है कि इस परियोजना के प्रथम चरण में ग्वालियर फोर्ट, लधेड़ी गेट, मोती महल व नदी गेट, महाराज बाड़ा स्थित टाउन हाल, पोस्ट आफिस भवन, विक्टोरिया मार्केट, शासकीय मुद्रणालय, गोरखी व कृष्णा गेट, बैजाताल, गोला का मंदिर आदि को रोशन किया जा चुका है।