रेड रिबन क्लब ने रंगोली बनाकर किया जागरूकता कार्यक्रम
Dec 13 2024
ग्वालियर। एड्स की बीमारी समाज को खोखला कर रही है क्योंकि एड्स पीडित व्यक्ति को समाज में घृणा की दृष्टि से देखा जाता है परंतु वह व्यक्ति एड्स से पीडित किसी अन्य कारणों से हुआ है इसकी जानकारी हम सबको होना चाहिये। यह बात डॉ. संजय कुमार पाण्डेय ने कही। एड्स सप्ताह में स्वयंसेवकों ने रंगोली के द्वारा जागरूकता का कार्य माधव महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा प्रतियोगिता की गई।
डॉ. शिवकुमार शर्मा ने बताया कि एड्स बीमारी से मृत्यु न होकर शरीर कमजोर हो जाने के कारण अन्य बीमारियों के प्रकोप द्वारा मृत्यु हो जाती है। एड्स की बीमारी को दवाओं के द्वारा रोका जा सकता है। हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाने पर इनके संक्रमण हमारे शरीर के गार्ड को धोखा देकर शरीर में प्रवेश कर जाते।
डॉ. पाण्डेय ने बताया कि एड्स बीमारी हाथ मिलाने, गले मिलना, संग साथ रहना आदि किसी भी प्रकार से नहीं होती है। इस बीमारी का मुख्य कारण एक शरीर का रक्त दूसरे शरीर में जाने से होती है। समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए एनएसएस जैसा मंच काफी सराहनीय कार्य करता है क्योंकि एड्स पीडित व्यक्ति समाज घृणा की दृष्टि से देखता है जो गलत है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









