तीस जोडो ने सामुहिक रुप से किया एकादशी उद्धापन

Dec 13 2024

ग्वालियर। अग्रसेवा संस्थान की महिला इकाई ग्वालियर के तत्वाधान मे मोक्ष एकादशी का महाउद्धापन सर्व समाज के 30 यजमानों ने सामुहिक रुप से शिन्दे की छावनी नोगजा रोड स्थित धर्मशाला मे किया। जिसमें 26 ब्राह्मण जोडो को दोनों दिन फलाहार एवं भोजन प्रसादी के साथ साथ यथा संभव दक्षिणा भी दी। मुख्य पुरोहित जोड़ी को शय्या दान, गौ और बछड़ा दान, स्वर्ण दान आदि दिया गया।
 संगठन की महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती नीलम गर्ग एवं सचिव श्रीमती ज्योति अग्रवाल ने बताया की कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि लाल टिपारा गौशाला के गुरुदेव स्वामी ऋषभानन्द महाराज थे।
कार्यक्रम में अजय जैन, अशोक गुप्ता, श्रीराम गोयल, महेन्द्र अग्रवाल, डॉ अरविन्द मित्तल, श्यामसुन्दर अग्रवाल, रवि अग्रवाल, मंजुला सिघल, नीलम सिंघल, भारती अग्रवाल, लेखिता सिंघल, प्रतिभा गुप्ता, सुनीता जैन, सुमन गोयल, डॉ कुसुम सिंघल, माया गोयल, सुधा गोयल, वंदना अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, संगीता मित्तल आदि उपस्थित रहे।