चेम्बर के नेतृत्व में होगा चरणबद्घ आंदोलन
Dec 13 2024
ग्वालियर। विसंगति पूर्ण गारबेज शुल्क, ट्रेड लायसेंस के लिए जबरिया दबाव एवं ट्रांसपोर्ट नगर की बदहाल सडक़ों पर आगामी रणनीति पर विचार के लिए बैठक का आयोजन चेम्बर भवन में किया गया। बैठक में उपस्थित हुए व्यापारिक एवं औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं कार्यकारिणी समिति सदस्यों द्बारा नगर निगम द्बारा लिए जा रहे विसंगति पूर्ण गारबेज शुल्क, ट्रेड लायसेंस के लिए जबरिया दबाव बनाए जाने एवं ट्रांसपोर्ट नगर की बदहाल सडक़ों पर आक्रोश व्यत करते हुए कहा कि गारबेज शुल्क का यक्तियुतकरण होने के बाद भी 1000 वर्गफुट से अधिक के प्रतिष्ठान से 10 हजार रूपये गार्बेज शुल्क मांगा जा रहा है जो कि अवैध वसूली है। युतियुत किये जाने के बाद भी नगरीय निकाय द्वारा हठधर्मिता के साथ यह वसूली की जा रही है। वहीं शॉप एक्ट के तहत सभी व्यापारियों द्वारा अपना पंजीयन कराया गया है तो ट्रेड लायसेंस लेने के लिए जबरिया दबाव क्यों बनाया जा रहा है? आखिर नगर सरकार व्यापारियों से एक ही व्यवसाय के कितने टैक्स वसूलेगी।
व्यापारी नगर सरकार को कर दे रहा है लेकिन शहर का एकमात्र ट्रांसपोर्ट नगर जो कि व्यापारियों के माल के आवागमन का केन्द्र बिन्दु है, उसकी सडक़ें विगत कई वर्ष से बदहाल हैं। मुख्यमंत्री से लेकर सांसद तक ट्रांसपोर्ट नगर की सडक़ों के लिए आश्वासन दे चुके हैं लेकिन अब तक इस दिशा में कोई कार्य नहीं किया गया है।
इसलिए हमें अब इसके विरूद्घ चरणबद्घ आंदोलन का आगाज करना चाहिए। बैठक की अध्यक्षता कर रहे अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल द्बारा व्यापारिक एवं औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं कार्यकारिणी समिति सदस्यों की सर्वसमति पर चरणबद्घ आंदोलन चलाने की घोषणा एवं आंदोलन की रूपरेखा बताते हुए कहा कि पहले चरण में सर्वप्रथम निगमायुक्त को ज्ञापन देंगे। साथ ही ग्वालियर के जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन देंगे एवं ग्वालियर प्रवास पर प्रदेश के मुख्यमंत्री, प्रभारी मंत्री एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को भी ज्ञापन सौंपा जायेगा। सभी बाजारों में विरोध स्वरूप बैनर लगाए जाएंगे। ट्रेड लायसेंस पर प्रदेश के समस्त चेबर्स एवं व्यापारिक एवं औद्योगिक संगठनों के साथ रणनीति तैयार कर विरोध किया जाएगा। बैठक का संचालन दीपक अग्रवाल तथा आभार पवन कुमार अग्रवाल द्वारा व्यत किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









