कवियों को मिलेगा अटलजी रत्न सम्मान

Dec 13 2024

ग्वालियर। सकल ब्राह्मण महासमिति की कोर कमेटी की बैठक समिति के अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 23 दिसंबर से ग्वालियर में अटल बिहारी वाजपेई एवं महामना मदन मोहन मालवीय की जयंती के उपलक्ष्य होने वाले तीन दिवसीय समारोह का शुभारंभ चेंबर ऑफ कॉमर्स में ग्वालियर चंबल संभाग के ब्राह्मण कवियों के सम्मान के साथ होगा। 
सम्मान समारोह के लिए ग्वालियर चंबल संभाग के कवियों को अपना फोटो पासपोर्ट साइज सहमति से संस्थापक डॉ. जयवीर भारद्वाज के मोबाइल नंबर 9926257820 पर 15 दिसंबर तक निशुल्क भेज सकते हैं। सकल ब्राह्मण युवक युवती एवं परिवार परिचय सम्मेलन की शुभ लग्न स्मारिका आवरण 15 दिसंबर को दोपहर 3 बजे मां संतोषी भवन लक्ष्मीबाई कॉलोनी पड़ाव पर होगा। 
इस अवसर पर प्रकाश नारायण शर्मा ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में सभी को मृत्यु भोज सीमित संया में सभी को आयोजित करना चाहिए।