लावारिस खड़ी कार से 2 क्विंटल डोडाचूरा बरामद
Dec 12 2024
ग्वालियर। पंक्चर की दुकान पर लावारिस हालत में खड़ी कार से दो क्विंटल से अधिक डोडा चूरा बरामद हुआ है। क्राइम ब्रांच की टीम व सिरोल थाना पुलिस द्वारा गत देर रात सिरोल इलाके में स्थित हाइवे पर की गई उक्त कार्रवाई के बाद आरोपियों की तस्दीक करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
एसपी धर्मवीर सिंह को बीती रात मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी, कि सिरोल थाना क्षेत्रांतर्गत हाइवे पर स्थित हुसैन पंक्चर वाले की दुकान पर खड़ी कार में डोडा चूरा भरा हुआ है। इस पर एसपी द्वारा क्राइम एएसपी आयुष गुप्ता व नागेंद्र सिंह सिकरवार को उक्त तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करवाने की टास्क दी गई। सिरोल टीआई आलोक भदौरिया व क्राइम ब्रांच की टीम मौके पहुंची।
पुलिस टीम ने पंचर वाले से उक्त कार के चालक के बारे में पूछा तो उसने बताया कि दो लोग करीब एक घंटे पहले उक्त कार से दो लोग आए थे, जो गाड़ी खराब होना बताते हुए मिस्त्री लाने की कहकर चले गए। पुलिस की टीम द्वारा जब कार को खोलकर चेक किया गया, तो उसमें आठ बोरों में कुल 202 किलोग्राम डोडा चूरा भरा मिला। इस पर उक्त कार व डोडा चूरा को बरामद कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सिरोल थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









