उप राष्ट्रपति के दौरा को लेकर जेयू पहुंची कलेक्टर, देखी तैयारियां

Dec 12 2024

ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय कैंपस में स्थापित की गई जीवाजी राव सिंधिया की प्रतिमा का अनावरण करने 15 दिसम्बर को उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आ रहे हैं। अनावरण समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जेयू प्रबंधन जुटा है। मुख्य कार्यक्रम विवि के अटल सभागार में होगा। उप राष्ट्रपति के दौरे को लेकर जिला प्रशासन भी अलर्ट है। 
इसके चलते कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान जेयू में पहुंची और कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेकर जरूरी निर्देश दिए। कलेक्टर ने प्रतिमा स्थल को देखा और जिस अटल सभागार में अनावरण कार्यक्रम आयोजित होगा, उसका भी निरीक्षण किया। 
इस दौरान कलेक्टर के साथ वीसी प्रो. अनिवाश तिवारी, कार्य परिषद के सदस्य प्रदीप कुमार शर्मा, कुलसचिव अरुण चौहान सहित अन्य विवि के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।