माधव कॉलेज के छात्रों ने घर-घर जाकर नौनिहालों को पिलाई पोलियो की दवा

Dec 12 2024

ग्वालियर। माधव महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा स्वास्थ विभाग के सहयोग से पल्स पोलियो अभियान में अहम भूमिका निभाते हुए एनएसएस के छात्रों ने घर-घर जाकर दो बूंद पिलाकर नौनिहालों को जीवन रक्षक का कवच पहनाने कार्य किया। पल्स पोलियो अभियान में स्वयंसेवकों के साथ जिला संगठक रासेयो डॉ. मनोज अवस्थी, डॉ. संजय कुमार पाण्डेय, डॉ. विकास शुक्ला टीम के साथ उपस्थित थे। 
कार्यक्रम में स्वयंसेवक आशुतोष पालीवाल, भूमि गुप्ता, हेमलता कुशवाह, प्रकृति शर्मा, रौनक द्विवेदी, नकुल शर्मा, नीरज कुशवाह, रितेश सेन आदि लोग उपस्थित थे।