स्टेशन अव्यवस्थाओं पर कैट ने स्टेशन प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन
Dec 12 2024
ग्वालियर। रेलवे स्टेशन के पुननिर्माण कार्य के चलते समूचे स्टेशन अव्यवस्थाओंका शिकार बना हुआ है। एस्केलेटर व लिफ्ट अधिकांशत: बंद रहते हैं। लिफ्ट संचालन के लिए स्टाफ नहींं हैं। (तीनों लिफ्टों के संचालन के लिए केवल एक आदमी है। दिव्यांग यात्री को व्हील चेयर सरलता से उपलब्ध नहीं हो पा रही है। स्टेशन पर चहुंओर गंदगी फैली है। उक्त समस्याओं को लेकर कंऊेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने ग्वालियर रेलवे स्टेशन प्रबंधक एसएस राठौड़ से मुलाकात कर उन्होंने उपरोक्त समस्याओं से अवगत कराया।
कैट जिला अध्यक्ष रवि गुप्ता ने बताया कि एंट्रेंस के समय जगह-जगह लगाए जाने चाहिए, ताकि यात्रियों को प्लेटफ ार्म तक पहुंचना में असुविधा न हो। इसके साथ ही यह स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण पार्किंग में होने वाली असुविधा से बच सके। विजय जाजू ने बताया कि निर्माणाधीन स्टेशन पर एक सर्व सुविधायुक्त कांफ्रेंस हॉल का भी निर्माण कराया जाना चाहिए, जिसमें कम से कम डेढ़ सौ व्यतिक्यों के बैठने की व्यवस्था हो। स्टेशन प्रबंधक राठौड़ को सभी सुझावों पर अपनी सहमति व्यक्त करते हुए भरोसा दिया कि सभी बिंदुओं पर आवश्यक कार्यवाही करेंगे तथा कांफ्रेंस हॉल के निर्माण की स्वीकृति मंडल से प्राप्त करनी होगी। यह सुझाव उन्हें प्रेषित कर किया जाएगा।
ज्ञापन देने वालों में विवेक जैन, गोपाल जायसवाल, हरिओम चौरसिया, मुकेश अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, प्रदीप जैन अनेक सदस्य पहुंचे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









