यूथ हॉस्टल ने छात्राओं को कराई धूमेश्वर महादेव ट्रेकिंग
Dec 12 2024
ग्वालियर। यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ग्वालियर द्वारा सिंधिया कन्या विद्यालय की 170 छात्राओं व 16 टीचर को ग्वालियर से लगभग 80 किमी दूर प्राचीन व ऐतिहासिक धूमेश्वर (भितरवार) की ट्रेकिंग कराई गई। एसोसिएशन के सचिव रामनारायण मिश्रा ने बताया कि धूमेश्वर भगवान शिव का प्राचीन व ऐतिहासिक मंदिर है। यहां प्रतिवर्ष सावन माह में मेला लगता है जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होते हैं।
लेफ्टिनेंट कर्नल डॉ समीर भार्गव, सुनील राय,सतीश अग्रवाल के नेतत्व में यह दल 5 बसों से रवाना हुआ। उबड़-खाबड़ रास्तो व खेतों में से 170 छात्राओं को 3 किमी का ट्रैक कराया गया। खेतों में किसानों द्वारा की जा रही फसल के बारे में भी बच्चों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। इस अवसर पर छात्राओं ने किसानों से भी जानकारी प्राप्त की।
प्राचीन शिव मंदिर में स्थित विशाल शिवलिंग के दर्शन कर,मंदिर के नजदीक से नदी के जलप्रपात का तेज प्रवाह से बहते हुये जल का आनंद लिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









