समाजसेवी रामस्वरूप प्रजापति को दी श्रद्धांजलि

Dec 12 2024

ग्वालियर। प्रजापति समाज के समाजसेवी एवं श्रीकाशी बाबा देवस्थान ट्रस्ट के महामंत्री ओमप्रकाश प्रजापति के पिताजी एवं वरिष्ठ समाजसेवी  रामस्वरूप प्रजापति का विगत दिवस निधन हो गया था। उनकी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन नदी पार टाल मुरार पर आयोजित किया गया। श्रद्धांजलि सभा में लोगों ने समाज सेवी स्व. रामस्वरूप प्रजापति के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। वहीं राजनीतिक दल के अनेक पदाधिकारियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति एडवोकेट, डालचंद वर्मा, डॉ. रामबिहारी वर्मा, पूरन सिंह प्रजापति, फूल सिंह प्रजापति, लक्ष्मीनारायण लवानिया, डॉ कमल प्रजापति, एलजी प्रजापति, सियाराम गोले, रामबाबू प्रजापति, महेश प्रजापति, सुरेश बमूरपुरा, रामलखन प्रजापति, लाखन प्रजापति, कमलेश फौजी, नरेश सिंह प्रजापति, रामोतार प्रजापति, लक्ष्मण सिंह मास्टर, रामबाबू प्रजापति, दुर्गा प्रसाद पहाडिय़ा, बलवंत प्रजापति आदि मौजूद थे।