लायंस क्लब अनुभूति की कार्यकारिणी सभा का आयोजित

Dec 11 2024

ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर अनुभूति की तृतीय कार्यकारिणी सभा का आयोजन किया गया। जिसमें दिसंबर में आई चेकअप और कम्बल वितरण कार्यक्रम और जनवरी में अन्य दान आदि किए जाने वाले सेवा कार्यो घोषणा की गई। इसके साथ ही जीएमटी के लिए खाटू श्याम जाने के लिए सभी सदस्यों से चर्चा कर सहमति ली गई।
बैठक मेें मीनाक्षी गोयल, कमल किशोर गुप्ता, राजेश गोयल, हरिओम सिंघल, नीरज मंगल, विजय खंडेलवाल, ओपी जैन, रामरतन, आशीष विद्यार्थी, गायत्री गर्ग, मनीष शिवहरे आदि सदस्य उपस्थित रहे।