माहौर ग्वारे वैश्य समाज का रूबरू कार्यक्रम हुआ

Dec 11 2024

ग्वालियर। माहौर ग्वारे वैश्य समाज नगर शाखा लश्कर की इकाई के रूबरू कार्यक्रम में उपस्थित जन समुदाय में गहन चर्चा की गई। इस चर्चा के बाद संकल्प लिया कि समाज में जो विघटन चल रहा है उसको पुन: एक बार संगठित करके संचालित करने का प्रयास लश्कर इकाई करेगी। यह भी तय किया गया कि एक अधिवेशन भी आमंत्रित किया जाएगा जिसमें सभी पक्षों के विचार सुने जाएंगे और महापंचायत द्वारा सर्वसमति से निर्णय लिया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन लश्कर मुरार ग्वालियर की इकाइयां संयुक्त रूप से करेंगी। 
कार्यक्रम रूबरू में नगर इकाई के नवीन पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी का भी परिचय सदन को कराया गया। अध्यक्ष राहुल गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र मांडिल, सचिव दुर्गेश गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष मनोज मांडिल रहेंगे। इसके साथ ही उपाध्यक्ष, सहमंत्री, सहकोषाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्यों का भी सदन से परिचय कराया गया।
कार्यक्रम में राजेंद्र चांदिल, सुरेश गोयल, रमेश गोयल, अशोक गुप्ता, जुगल किशोर गुप्ता, मनीष गोयल, गोपीचन्द्र गुप्ता, मुकेश गुप्ता, संजय गोयल, रमेश मांडिल, राकेश गुप्ता, दिनेश गुप्ता, गौरव गांगिल, राधामोहन गुप्ता, विनोद गुप्ता, दीनदयाल गुप्ता, राम गोयल, अमित गुप्ता, विजय बंसल, गोपाल गुप्ता, राजीव गुप्ता, सुमित गुप्ता, सुरेन्द्र मांडिल, धर्मेन्द्र गुप्ता, अनीश बंसल, श्याम मांडिल, अभिषेक गुगुल, सुनील,  सतीश गुप्ता, मनोज गांगील, कमल, शैलेंद्र, मनीष बांदिल, राजकुमार माहौर, शैलेंद्र माहौर, देवेंद्र बांदिल, रजनी बांदिल, जागृति मांडिल, साधना गांगील, योगिता गुप्ता, रवि शेखर, अवधेश गुप्ता, पूनम गुप्ता, सीमा गुप्ता, आराध्या गुप्ता, रचना गुप्ता, मंजरी गोयल, मनोरमा गुप्ता, मधु गांगिल, आशा गोयल, रेखा बांदिल, ममता गोयल, सुधा माँडिल, नीलम गोयल, सीमा बंसल, रजनी गुप्ता, मिथलेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।