कक्षा छटवीं के विद्यार्थियों ने कक्षा कलाप काआयोजन किया

Dec 11 2024

ग्वालियर। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक एक में 2020 शिक्षा नीति के तहत कक्षा छटवीं के विद्यार्थियों ने सामाजिक अध्ययन विषय के अंतर्गत का कक्षा कलाप काआयोजन किया। जिसमें भारत की विभिन्न धर्म भाषा प्रदेश और उनके विशेष मेनू की झांकी प्रस्तुत की विद्यार्थी विभिन्न राज्यों की वेशभूषा में सज धज कर आए एवं कक्षा को सजाया। 
विद्यालय के प्राचार्य राजेश पांडे ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया और छात्राओं से प्रश्न पूछ कर उन्हें उत्साहित किया।  कक्षा शिक्षिका संतोष मिश्रा ने कक्षा के विद्यार्थीयों का परिचय कराया। विद्यालय की मुख्य अध्यापिका डॉ भारती यादव एवं प्राचार्य पवन जैन ने विद्यार्थियों की प्रशंसा की।