पुश्तैनी जमीन के बंटवारे में भाई ने भाई की हत्या
Dec 10 2024
ग्वालियर। एक व्यक्ति की उसके चचेरे भाइयों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। जबकि भतीजे के सीने में गोली लगी है, उसे गंभीर हालत में दिल्ली रैफर किया गया है। घटनाक्रम में आधा दर्जन लोग लाठी-डंडे लगने से घायल हुए हैं। दोनों भाईयों के परिवार में पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद है। इसी जमीन पर खेत जोतने को लेकर मंगलवार दोपहर गुठीना-बहादुरपुर गांव में एक भाई के परिवार पर दूसरे भाईयों ने राइफल-कट्टों से गोलियां चला दीं। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। पुलिस शव को निगरानी में लेकर पोस्टमॉर्टम करा रही है।
महाराजपुरा गांव निवासी निहाल सिंह गुर्जर और भाई वकीला सिंह गुर्जर की गुठीना-बहादुरपुर में पुश्तैनी जमीन है। निहाल सिंह और वकीला सिंह के पिता आठ भाई थे। आठ भाइयों में पुश्तैनी जमीन का बंटवारा हुआ है। बहादुरपुर की 150 बीघा जमीन को लेकर निहाल सिंह और उनके चचेरे भाई वीर सिंह गुर्जर में विवाद चल रहा था।
घायल वकीला सिंह ने बताया कि हम 15 साल से यह जमीन जोत रहे हैं। इस बार वीर सिंह गुर्जर ने वहां अपना कब्जा करने का प्रयास किया। मंगलवार दोपहर निहाल सिंह, मैं अपने भतीजे शैलेंद्र सिंह गुर्जर, थानसिंह, राहुल, दयानंद के साथ जमीन पर गए थे।
वहीं निहाल सिंह का कहना था कि जमीन हमारी है हम ही जोतेंगे, देखते हैं कौन रोकता है। मंगलवार दोपहर जब हम जमीन जोत रहे थे तो वहां वीर सिंह गुर्जर अपने परिवार के अतेंदर सिंह, बनवारी, अजय, रोकी, करन सिंह, सियाराम सिंह व चाचा शिव सिंह आ गए। वीर सिंह ने आते ही निहाल सिंह पर राइफल से सीधे गोली चला दी। चाचा को दो गोली मारीं, जो उसके सीने और पेट में लगीं और वे वहीं ढेर हो गए।
हमलावरों के सिर पर खून सवार था। निहाल सिंह को बचाने के लिए उसके भाई वकीला सिंह और भतीजे शैलेंद्र पर दौड़े। उन पर भी हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इतना ही नहीं उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों की लाठी-डंडों से मारपीट की है।
हमले में परिवार के दयानंद, राहुल, थान सिंह व रामवीर घायल हुए हैं। गोली लगने से घायल शैलेंद्र की हालत नाजुक है। उसे दिल्ली रैफर कर दिया है। उसके सीने पर गोली लगी है।
घायल शैलू के पिता रामवीर सिंह ने बताया कि कुछ दिन से हम वीर सिंह के पिता शिवसिंह को समझा रहे थे कि चाचा देखों वो जमीन हमारी है। दादाजी ने आठ भाइयों में बराबर हिस्से बांटे थे। इसके बाद भी वीरसिंह हमारी जमीन पर कब्जा करना चाहता है। रामवीर सिंह ने बताया कि हमलावरों में अतेंदर सिंह, वीर सिंह गुर्जर, बनवारी, अजय सिंह गुर्जर, रॉकी सिंह, करन सिंह, सियाराम और चाचा शिव सिंह गुर्जर शामिल हैं।
इस मामले में एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि जमीन की रंजिश पर एक युवक की हत्या कर दी गई है, जबकि दो लोग घायल हैं। पुलिस ने हालात को संभाल लिया है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने सभी आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









