गीता जयंती मनाई जाएगी 11 दिसम्बर को

Dec 10 2024

ग्वालियर। सनातन धर्म मंदिर में 11 दिसम्बर बुधवार को मोक्षदा एकादशी को गीता जयंती मनाई जाएगी। प्रधानमंत्री रमेश चंद्र गोयल लल्ला ने बताया कि चक्रधर सभागार मे सायंकाल 6:30 बजे से पंडित बालेंदु गुरु के श्रीमद्भगवत गीता पर आध्यात्मिक प्रवचन में होंगे। इससे पूर्व गीता का पूजन कर मोक्षदा एकादशी मनाई जाएगी। भगवान चक्रधर का विशेष श्रृंगार होगा। श्रद्धालुओं द्वारा भजन कीर्तन होंगे।