ग्वालियर प्रेस क्लब की कार्यकारणी तत्काल प्रभाव से भंग, बैठक 11 दिसम्बर को

Dec 10 2024

ग्वालियर। ग्वालियर प्रेस क्लब की छवि धूमिल करने के लिए कुछ विघ्नसंतोषियों द्वारा अभी हाल में असंवैधानिक तरीके से नई कार्यकारणी बनाई गई है, जो पूरी तरह से भ्रामक व संस्था के विधान से परे होकर अस्तित्वहीन है। बिना किसी बैठक, बिना कार्यसमिति एवं सदस्यों की सहमति के पत्रकारों के नाम जोडक़र भ्रामक तरीके से पदाधिकारियों की लम्बी लिस्ट जारी कर गुमराह किया जा रहा है। ग्वालियर प्रेस क्लब के नाम पर बनाई गई यह भ्रामक कार्यकारणी तत्काल प्रभाव से भंग की जाती हैं। इस संबंध में पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार आज 11 दिसम्बर बुधवार को दोपहर 3 बजे पत्रकारों साथ बैठक कर ग्वालियर प्रेस क्लब का सदस्यता अभियान शुरु करते हुए शीघ्र चुनाव संपन्न कराये जाएंगे। 
प्रेस क्लब की नई टीम की बैठक आज
वहीं ग्वालियर प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रदीप सिंह तोमर एवं सचिव राज दुबे ने बताया है कि प्रेस क्लब की नई टीम की बैठक प्रेस क्लब पर 11 दिसम्बर बुधवार को प्रात: 11 बजे रखी गई है। संघ की सदस्यता अभियान 1 जनवरी से शुरू होगा और सदस्यता शुल्क की राशि बैठक में तय की जाएगी। इसके अलावा अन्य कार्यक्रम तय होंगे।