बदमाशों द्वारा घर पर फायरिंग व गाडिय़ों में तोडफ़ोड़, क्षेत्रवासियों ने द्वारा चक्काजाम
Dec 10 2024
ग्वालियर। गत देर रात को बदमाशों द्वारा फायर करते हुए घर के बाहर खड़ी गाडिय़ों में तोडफ़ोड़ कर दी गई। जिसके बाद आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने मंगलवार सुबह चक्काजाम कर दिया। इसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस अफसर उन्हें समझाया और चक्काजाम खुलवाया।
दरअसल तीन दिन पूर्व बहोड़ापुर इलाके में एक युवक की दतिया पास कार से हुए एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। जिसमें पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। जबकि मृतक के परिजनों द्वारा कार में ड्राइवर के साथ बैठे युवक को भी आरोपी बनाने की मांग की जा रही थी। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच ठन गई, जिसमें फरियादी पक्ष का आरोप है कि उस पर राजीनामा करने के लिए प्रेशर बनाया जा रहा है।
वहीं बीती रात एक बजे के लगभग बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने फरियादी पक्ष के मोहल्ले में फायर करने के साथ ही घर के बाहर खड़ी गाडिय़ों में तोडफ़ोड़ कर दी। इसकी सूचना पाकर नाइट गश्त पर निकले बहोड़ापुर टीआई जितेंद्र सिंह तोमर तत्काल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जिन्होंने पुलिस जवानों को क्षेत्र में तैनात कर दिया था।
हालांकि मामले में किसी ने भी एफआईआर दर्ज नहीं करवाई है, उसके बावजूद मंगलवार सुबह आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम कर दिया। जिसे पुलिस अफसरों ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कर जाम खुलवाया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









