दिसंबर को तुलसी पूजन माह के रूप में मनाया जा रहा

Dec 10 2024

ग्वालियर। संत आशाराम बापू आश्रम ग्वालियर के तत्वाधान में दिसंबर माह को तुलसी पूजन माह के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में दो दर्जन से अधिक स्कूलों में तुलसी पूजन कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किए गए। जिसमें बाल संस्कार मंडल की साधक बहनों द्वारा तुलसी पूजन विधान पूर्वक परिक्रमा बच्चों में त्रिताप हरिणी तुलसी के फायदे समझा कर संबंधित सत्साहित्य सामग्री नि:शुल्क वितरण की जा रही है। 
बलबीर सिंह परमार मीडिया प्रभारी ने बताया कि विश्वभर में 25 दिसंबर को क्रिसमिस के एवज में तुलसी पूजन दिवस घर परिवार संस्थाओं आश्रमों में श्री योग वेदांत सेवा समिति के मार्गदर्शन में सेवादारों द्वारा मनवाएं जा रहे है। स्कूलों में तुलसी पूजन दिवस आयोजित करने का मूल उद्देश्य घर2 तुलसी महिमा का भाव जागृत कर सनातनी परंपराओं का पोषण कर संस्कारों को पुनर्जीवित करना है। 
25 दिसंबर को फूलबाग पर हजारों तुलसी पौधे जनसाधारण को नि:शुल्क वितरण कर तुलसी पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। आश्रम से सभी साधक भक्तगण प्राण प्रण से पुनीत सेवा कार्य में जुटे हुए है। तुलसी पूजन कार्यक्रम शहर भर में पूरे दिसंबर माह आयोजित किए जाएंगे।