रेडक्रॉस सोसायटी के नवल शुक्ला हुए सम्मानित

Dec 10 2024

ग्वालियर। 100 दिवसीय सिविल अभियान के अंतर्गत अलग-अलग जिलों में अधिक से अधिक टीबी मरीज खोजने एवं इलाज देने हेतु प्रयास किया जा रहे हैं। उसी के अंतर्गत प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत टीबी मरीजों को समाज के संवेदनशील नागरिक निक्षय मित्र बनकर मदद कर रहे हैं। 
इसी कड़ी में रेडक्रॉस सोसायटी ग्वालियर के सचिव नवल शुक्ला ने 78 टीबी मरीजों को गोद लेकर उन्हें फूड बास्केट एवम अन्य आवश्यक मदद पहुंचाई। उनके इस योगदान हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा उन्हें प्रदेश की राजधानी भोपाल में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, मुख्य सचिव स्वास्थ्य विभाग एवं चिकित्सा शिक्षा संदीप यादव, मिशन संचालक श्रीमती डा सलोनी सिडाना द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सचिन श्रीवास्तव, जिला क्षय अधिकारी डॉ विजय पाठक, जिला कार्यक्रम समन्वयक राहुल गुप्ता द्वारा शुभकामनाएं प्रदान की गईं।