समय की पुकार स्वयं को ज्ञान, गुण व शक्तियों से भरपूर करें: आत्मप्रकाश

Dec 10 2024

ग्वालियर। हम सबके दिल में परमात्मा की याद समाई हुई होनी चाहिए। जितना हम परमात्मा को याद करते हैं, उतना हम अपने जीवन को अच्छा बना सकते हैं। आज मनुष्य के जीवन में जो अनेकानेक चुनौतियां आती हैं, उसका कारण हमारी भूलें और गलतियां ही हैं। 
जब हमारे जीवन में कोई चुनौती आती है तो उसका सामना करने के बजाय हम उससे घबरा जाते है। क्योंकि स्वयं आंतरिक रीति से खाली होते हैं। इसलिए अपने को शतिशाली बनाने के लिए हर रोज स्वयं को देह नहीं, बल्कि आत्मा समझने का अयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा करने पर हमारी स्वस्थिति मजबूत होगी, साथ ही हम परिस्थितियों पर भी विजय प्राप्त कर सकेंगे। यह बात माउंट आबू से आए बीके आत्मप्रकाश ने ब्रह्माकुमारीज के सेवा केंद्र द्वारा आयोजित ध्यान साधना शिविर में कही। 
कार्यक्रम में बीके प्रहलाद भाई, ज्योति बहन, सोनिया बहन, रीता बहन, विनीता बहन, गायत्री बहन, खुशी बहन, नरेश, संजय, पवन आदि भाई एवं बहनें उपस्थित थी।