खाद की किल्लत बरकरार,मचा हाहाकार,किसानों ने एसडीएम कार्यालय पर डाला डेरा
Dec 09 2024
भितरवार। गेहूं की फसल की बोवनी के लिए जरूरी डीएपी खाद के लिए अन्नदाता किसान आज भी संघर्षरत है। खाद किल्लत बरकरार होने से इन दिनों पूरे क्षेत्र में हाहाकार मचा हुआ है। खाद न मिलने से परेशान मोहनगढ़ गांव के किसानों ने एसडीएम कार्यालय पर डेरा डाल डालकर जमकर विरोध प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र में गेहूं की बुबाई के लिए किसानों ने आवश्यक तैयारी शुरू कर दी है। बोवनी के लिए डीएपी अतिआवश्यक डीएपी खाद न मिल पाने से किसान काफी परेशान हैं। विभिन्न सोसायटियों से की गई खाद वितरण की व्यवस्था सही न होने से किसान शासन प्रशासन को जमकर कोस रहे हैं। ऐसी स्थिति सोमवार को देखने को उस समय मिली जब ग्राम मोहनगढ़ के किसान खाद न मिलने पर एसडीएम कार्यालय पहुंचे।
जहां दो घंटे तक डेरा जमाए दो दर्जन से अधिक किसानों ने खाद की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। काफी देर तक खाद दो, खाद दो चिल्ला रहे इन किसानों की आबाज सुन एसडीएम डी.एन सिंह कार्यालय से बाहर आए। जहां उन्होंने खाद न मिलने पर गुस्साए किसानों को समझाइश देते कहा कि चिंता मत करो बहुत जल्द पर्याप्त डीएपी खाद उपलब्ध होगा। इस दौरान किसानों ने सोसायटी प्रबंधक पर खाद ब्लैक में बेचने का आरोप लगाया। इस दौरान किसानों ने खाद की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान किसानों ने बाजार में दुकानदारों द्वारा खाद की कालाबाजारी किए जाने की बात भी कही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









