भतीजे की पूछा, नहीं बताने पर चाचा को मारी गोली,घायल
Dec 09 2024
ग्वालियर। माधौगंज थाना क्षेत्र स्थित डब्बू मिया की दरगाह के पास सोमवार दोपहर एक युवक पर बदमाशों ने गोली चला दी। गोली युवक की जांघ में लगी, जिससे वह घायल हो गया। आरोपी पीडि़त के भतीजे के बारे में पूछ रहा था। नही बताया तो गोली मार दी।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
डब्बू मिया की दरगाह के पास रहने वाला 38 वर्षीय किशोर पाल पुत्र चुन्नी लाल सोमवार दोपहर करीब 1 बजे अपने घर के पास स्थित गोकुल की दुकान पर खड़ा होकर बातचीत कर रहा था। तभी कंपू निवासी आकाश खरे अपने एक साथी के साथ बाइक पर वहां पहुंचा। आते ही आकाश ने किशोर से गाली-गलौज शुरू कर दी और उसके भतीजे के बारे में पूछताछ करने लगा।
इस बीच किशोर ने बताया कि उसे अपने भतीजे डीजल के बारे में कुछ नहीं पता। इस पर आकाश ने गुस्से में अपनी कमर से कट्टा निकाला और किशोर पर गोली चला दी। गोली किशोर की जांघ में लगी। इसके बाद आकाश ने दूसरी गोली लोड करने की कोशिश की, लेकिन भीड़ इक_ा होने के कारण वह अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर फरार हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल किशोर को तुरंत जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। घायल किशोर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
बताया जा रहा है कि घायल किशोर पाल पीतांबरा गैस एजेंसी में मजदूरी करता है। वहीं, उसका भतीजा डीजल भी गैस एजेंसी में मजदूर है। फिलहाल, गोली चलाने वाले बदमाश आकाश खरे और घायल किशन पाल के भतीजे का आपस में क्या विवाद है, यह पता नहीं चल सका है।
इस मामले में माधौगंज थाना प्रभारी प्रशांत शर्मा ने बताया कि घायल किशोर पाल की शिकायत पर आकाश खरे और उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









