रासेयो स्वयंसेवकों ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाई

Dec 09 2024

ग्वालियर। मध्यप्रदेश में ग्वालियर सहित 16 जिलों में अगले आठ दिनों तक चलाए जाने वाले विशेष पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत माधव महाविद्यालय के रासेयो स्वयंसेवकों ने दो बूंद ख़ुराक पिलाकर की। 5 वर्ष तक के बच्चों को 16 दिसम्बर तक पूरे प्रदेश में पल्स पोलियो की दवा पिलाकर यह अभियान चलाया जाएगा।
महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर जिलासंगठक रासेयो डॉ. मनोज अवस्थी ने छोटे बच्चों को 2 बूँद जिन्दगी की पिलाकर शुरुआत की। डॉ. संजय कुमार पाण्डेय एवं रासेयो स्वयंसेवकों ने भी बच्चों को अपने हाथों से दवा की ख़ुराक पिलाई। इस अभियान के अंतर्गत 68 बच्चों को दवा पिलाई गई। 
इस अभियान में अनिरुद्ध शर्मा, आशुतोष पालीवाल, भूमि गुप्ता, हेमलता कुशवाह, मोनिका इटालिया, रोहन अरोरा, हेमंत अग्रवाल आदि सहभागी रहे।