नुकड़ नाटक के माध्यम से लोगों को किया जागरूक

Dec 09 2024

ग्वालियर। एसपी धर्मवीर सिंह के निर्देश पर तथा डीएसपी महिला अपराध किरण अहिरवार के मार्गदर्शन में जिले के स्कूल/कॉलेज, कोचिंग संस्थान तथा सार्वजनिक स्थानों पर जनचौपाल, नुकड़ नाटक, पेंटिंग प्रतियोगिता, रैली आदि कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। 
हम होंगे कामयाब पखवाड़ा के तहत कोतवाली थाना क्षेत्र के महाराज बाड़ा पर नुकड़ नाटक का आयोजन किया गया। नाटक के माध्यम से क्षेत्र की महिलाएं, बच्चियों, बच्चे एवं आमजन को महिला संबंधी अपराध जैसे छेड़छाड़, बलात्कार, घरेलू हिंसा, दहेज प्रताडऩा आदि के संबंध में उपनिरीक्षक मोहिनी एवं उप निरी.शिखा डण्डोतिया ने समझाया तथा जेंडर आधारित अपराध, गुड टच बेड टच तथा बच्चों पर होने वाले अत्याचार के संबंध में चर्चा की।