सच्ची साधना जीवन में लाती है सफलता

Dec 09 2024

ग्वालियर। सच्ची साधना न केवल आत्मा को शांति की अनुभूति कराती है, बल्कि जीवन में सफलता और संतुलन भी लाती है। इसके साथ ही भावनात्मक मजबूती भी प्रदान करती है। आध्यात्म से मनुष्य सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाकर उन्नति की ओर बढ़ सकता है। 
यह बात माउंटआबू से आए राजयोगी बीके आत्मप्रकाश भाई ने राजयोग ध्यान साधना शिविर में कही। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिकता से मनुष्य अपने उद्देश्य को पहचान सकता है। इस क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित बनाना चाहिए। उन्होंने कहा रात्रि भोजन हल्का एवं समय पर लेने से ब्रह्ममहूर्त में आसानी से जगा जा सकता है और सुबह ब्रह्म मुहूर्त में जागने वाले व्यति का दिन सुंदर होता ही है। 
कार्यक्रम में लश्कर केंद्र प्रभारी आदर्श दीदी एवं सिटी सेंटर केंद्र प्रभारी  चेतना दीदी ने भी अपनी शुभकामनाएं रखीं। कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।