वार्ड 39 में पार्षद पद के लिए उपचुनाव आज, मतदान सामग्री वितरित
Dec 08 2024
ग्वालियर। वार्ड 39 में हो रहे उपचुनाव के लिए रविवार को एमएलबी कॉलेज से मतदान दलों को मतदान सामग्री का वितरण किया गया। आज सोमेवार 9 दिसंबर को होने जा रहे चुनाव में कुल 13 हजार 146 मतदाता अपने पार्षद को चुनेंगे। यहां त्रिकोणीय संघर्ष होने जा रहा है। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन दोनों ही दलों ने वार्ड में अपनी ताकत दिखाई। दोनों ही दलों के नेता अपने-अपने प्रत्याशी के लिए निकाली गई रैली में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। प्रचार के अंतिम समय तक इस वार्ड में सिर्फ नेता ही नेता नजर आ रहे थे।
वार्ड 39 में भाजपा प्रत्याशी अंजलि राजू पलैया का कांग्रेस प्रत्याशी शिवानी आकाश खटीक से सीधा मुकाबला हो रहा है। वहीं यहां से निर्दलीय प्रत्याशी ज्योति राजेन्द्र भी मैदान में है। इसके अलावा चौथा बटन नोटा का रहेगा। आज सोमवार 9 सितंबर को सुबह 7 बजे से शाम पांच बजे तक यहां बनाए गए 15 मतदान केन्द्रों पर क्षेत्र के मतदाता मतदान कर सकेंगे। चुनाव के लिए इस क्षेत्र में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है जिससे इस क्षेत्र में रहने वाले नौकरीपेशा लोग मतदान कर सकें।
रविवार सुबह एमएलबी कॉलेज से पोलिंग पार्टियां मतदान सामग्री लेकर अपने-अपने पोलिंग सेंटर पर रवाना हो गई है। प्रत्येक दल में चार सदस्य शामिल हैं। इस बार इस क्षेत्र के पांच मतदान केन्द्रों को बदला गया है। 9 दिसंबर को मतदान के बाद 12 दिसंबर को एमएलबी में मतगणना होगी। गिनती के लिए हर टेबिल पर 3-3 सदस्य मौजूद रहेंगे। यहां चुनाव में निगरानी के लिए सेवानिवृत्त अधीकारी राजा सिंह को प्रेक्षक नियुक्त किया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









