ऊर्जा मंत्री तोमर के भाई को इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर हैदराबाद भेजा

Dec 08 2024

ग्वालियर। ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर के भाई देवेंद्र सिंह तोमर को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर हॉस्पिटल से एयरपोर्ट के लिए शिफ्ट किया गया। अपोलो हॉस्पिटल से ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एयरपोर्ट पर पहुंचाया। एयर एंबुलेंस के जरिए हैदराबाद के लिए किया गया एयरलिफ्ट।
हैदराबाद के किम्स हॉस्पिटल में ऊर्जा मंत्री के भाई का इलाज किया जाएगा। देवेंद्र तोमर पिछले काफी लंबे समय से लंग्स इन्फेक्शन की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्वालियर के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती थे। जहां तबीयत बिगडऩे पर आनन फानन में ग्रीन कॉरिडोर बनाकर अस्पताल से एयरपोर्ट के लिए किया गया और हैदराबाद के किम्स हॉस्पिटल के लिए रवाना किया गया। इस दौरान जिला प्रशासन स्वास्थ्य विभाग और पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।