कब्रिस्तान में शव दफनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद
Dec 08 2024
ग्वालियर। लधेड़ी में मछली मण्डी के पास कब्रिस्तान में शव को दफनाने को लेकर दो पक्षों के विवाद के बाद मौके पर एसडीएम और तहसीलदार पहुंचे। यहां विवाद पर पहुंची पुलिस ने प्रशासन को इसकी सूचना दी, इसके बाद पहुंचे अधिकारी यहां की जमीन को लेकर दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। इसके बाद ही इस पर निर्णय किया जाएगा।
विवाद तब शुरु हुआ जब कुछ लोग यहां की जमीन को कब्रिस्तान की जमीन बताते हुए यहां पर शव को दफन करने के लिए लाए थे। जैसे ही दूसरे पक्ष को सूचना मिली की उनकी जमीन को कब्रिस्तान बनाकर वहां अंतिम क्रिया की जा रही है तो वे मौके पर पहुंच गए और उन्होंने इसका विरोध शुरु कर दिया। विरोध के कारण यहां रास्ता जाम होने लगा, जैसे ही विवाद बढ़ा तभी सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।
पुलिस ने दोनों पक्षों को सुना तो दोनों पक्ष बोल रहे थे कि उनके पास इस जमीन को लेकर प्रमाण है। इस पर पुलिस ने कहा कि आप लोग अपने-अपने दस्तावेज लेकर आएं वहीं प्रशासन को भी इसकी सूचना पुलिस ने दे दी। इस पर मौके पर एसडीएम और तहसीलदार पहुंचे। अधिकारी दस्तावेजों को देखेंगे फिर निर्णय होगा कि यह जमीन किसकी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









