सेवानिवृत्त एथलीटों को सशक्त बनाने रीसेट कार्यक्रम का समापन
Dec 08 2024
ग्वालियर। सेवानिवृत्त एथलीटों को सशक्त बनाने एलएनआईपीई में रीसेट कार्यक्रम आयोजित किया गया। रीसेट कार्यक्रम का उद्देश्य एक सफल कैरियर परिवर्तन के लिए सेवानिवृत्त एथलीटों को सशक्त बनाना था। केंद्रीय युवा मामले एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने 29 अगस्त 2024 को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रीसेट कार्यक्रम का शुभारंभ किया और 4 अक्टूबर 2024 को उनके दौरे के दौरान दीक्षारंभ समारोह भी किया गया।
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के खेल विभाग के तत्वावधान में एलएनआईपीई ने शुरुआत में 3 सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम आयोजित किए, जिसमें 14 राज्यों का प्रतिनिधित्व करने वाले 18 विभिन्न खेलों के 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया और सफलतापूर्वक पाठ्यक्रम पूरा किया।
समापन कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उम्मीदवारों के साथ बातचीत की। डॉ. मंडाविया ने प्रत्येक उम्मीदवार को उनके पाठ्यक्रम के सफल समापन पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि सरकार खेलों के प्रदर्शन को बढ़ाने के लिए देश में खेल पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने की इच्छुक है। उन्होंने कहा, भारत वर्ष 2036 में ओलंपिक खेलों की मेजबानी करने जा रहा है। रीसेट कार्यक्रम के प्रतिभागी खेलों को बढ़ावा देने के लिए ब्रांड एंबेसडर के रूप में कार्य करेंगे। उन्होंने उन्हें उनकी नई पारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मंत्रालय से श्रीमती सुजाता चतुवेर्दी सचिव, कुणाल जेटी, एलएनआईपीई से प्रो. इंदु. बोरा कुलपति, डॉ. संजीव यादव, डॉ. कृष्ण कांत साहू-रीसेट समन्वयक भी उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









