रीजन 19 श्याम की द्वितीय बैठक सम्पन्न

Dec 08 2024

ग्वालियर। डायनामिक डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुनील अरोरा के दिशा निर्देशन में रीजन 19 श्याम की द्वितीय जोन एडवाइजेरी बैठक होटल मे सम्पन्न हुई।
बैठक मे उपस्थित लॉयंस क्लब ग्वालियर अनुभूति ,लॉयंस क्लब ग्वालियर आर्यन, लॉयंस क्लब जानकी एवं लॉयंस क्लब तेजस्वनी के अध्यक्ष सचिव और कोषाध्यक्षों द्वारा क्लब गतिविधियों की रिपोर्ट से मंच को अवगत कराया गया। रीजन चेयरपर्सन द्वारा आने वाले दिनों के लिए प्रांतीय कार्यक्रमों एवं लक्ष्यों द्वारा सभी को अवगत कराया।
बैठक में हेमलता दुबे, मीनाक्षी गोयल, श्रेयांश जैन, प्रियंका जैन, मीरा जैन, कमल किशोर अग्रवाल, अशोक शर्मा, स्वाति जैन, संगीता शर्मा अंजू गुप्ता आदि उपस्थित रहे।