शाखा समर्पण द्वारा 7वी कन्या के विवाह मे किया सहयोग

Dec 08 2024

ग्वालियर। भारत विकास परिषद शाखा समर्पण ने सेवा संस्कार प्रकल्प के अन्तर्गत एक और कन्या वर्षा कुशवाह के विवाह पर पंचायत भवन 12 बीघा सिकंदर कम्पू पर जाकर गृहस्थ जीवन मे काम आने वाला सामान जैसे दीवान, गदा, चादर 2तकिए, ड्रेसिंग टेबल, 4 कुर्सी टेबल सैट, तूफान पंखा, डिनर सेट, ट्राली बेग, कंबल, 5 साड़ी, पेंट शर्ट, 2 टोविल, प्रेस, सिगांर किट, चांदी की 4 बिछीया, कांच बाऊल सैट, गर्म टिफिन सैट, व मिठाइयाँ  सदस्यों ओर मुख्य आतिथ अशोक शर्मा द्वारा भेंट किया गया।
शाखा संस्थापक व सरल विवाह संयोजक संजय धवन ने बताया कि सेवा संस्कार प्रकल्प के अन्तर्गत शाखा द्वारा यह 7वीं जरुरत मंद परिवार की कन्या को गृहस्थ जीवन मे काम आने वाला सामान सदस्यौं के सहयोग से भेंट कर सम्पन्न हुआ। भारत विकास परिषद् द्वारा इस प्रकार के कार्य निरन्तर किये जाते है।
इस अवसर पर गुलाब सिंह प्रजापति, अरविंद दूदावत, संजय धवन, पंकज शर्मा, महेश धीमान, पुरुषोत्तम अग्रवाल, श्याम मांडिल, विजय भवानी, महेश अग्रवाल, बिरमानी, संजय खण्डेलवाल, देवेन्द्र शिवहरे, अजय अरोरा, जितेश बंसल आदि उपस्थित रहे।